{"_id":"680a759e08587276f40423c4","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-fortuner-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-132768-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाइक सवार को काफी दूर तक घसीट ले गया फॉरच्यूनर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाइक सवार को काफी दूर तक घसीट ले गया फॉरच्यूनर चालक
Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के पास फॉरच्यूनर के आगे टक्कर लगने से फंसा हुआ मोटरसाइकिल। पुलिस विभाग
भूना। गोरखपुर गांव के पास 22 अप्रैल की रात एक फॉरच्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर सोनू बिश्नोई बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया।
घायल संदीप के पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं हादसे के बाद घायल के साथियों ने फॉरच्यूनर पर ईंट-पत्थर फेंककर उसके शीशे तोड़ दिए। संदीप के चाचा सुरेश कुमार ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। हादसे के वक्त वह अपने भाई जितेंद्र के साथ बाइक पर खेत से घर लौट रहा था। पीछे-पीछे चाचा सुरेश भी बाइक पर आ रहे थे।
संदीप के अनुसार जब वे प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही फॉरच्यूनर ने उन्हें टक्कर मार दी। संदीप ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी फॉरच्यूनर मालिक से कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में यह हादसा जानबूझकर किया गया। गाड़ी में सोनू के साथ गांव का ही शेखर भी बैठा था। सोनू ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। मौके पर पहुंचकर फॉरच्यूनर को कब्जे में लिया। आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे जमानत पर छोड़ दिया।