फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider arrested with one kg opium

एक किलो अफीम के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested with one kg opium
फतेहाबाद/जाखल। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगली निवासी गांव दिवाना के रूप में हुई। थाना जाखल में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार भेजा गया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम के एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान फतेहाबाद से रतिया होते हुए गांव रत्ताथेह की तरफ जा रही थी। टीम गांव रत्ताथेह के पास पहुंची तो सड़क किनारे ट्यूबवेल के पास एक युवक पेड़ के नीचे बैठा दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक लिफाफे में एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह अफीम करीब 10 दिन पहले महमड़ा के एक व्यक्ति से लेकर आया था और इसे लोकल एरिया में सप्लाई करनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed