{"_id":"65355d5f972777907008c6f9","slug":"bike-rider-absconds-after-snatching-womans-earring-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-7371-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला की बाली छीनकर बाइक सवार फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला की बाली छीनकर बाइक सवार फरार, केस दर्ज
Sun, 22 Oct 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड पर दो बाइक सवार मकान के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर ले गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी घर के पास हैंडलूम की दुकान है। दोपहर को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि उसकी 90 वर्षीय दादी सरबती देवी घर के गेट के पास बैठी थी। तभी बाइक सवार दो लड़के आए। उनमें से एक लड़का बाइक पर बैठा रहा तथा दूसरे ने उसकी दादी के कान की बाली छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।