फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike lost control and collided with tree, one person dead, one injured

Fatehabad News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 29 May 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike lost control and collided with tree, one person dead, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भट्टू कलां। गांव ठूईयां- पीलीमंदोरी रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को हिसार के गांव बालसमंद निवासी करीब 67 वर्षीय चंद्रफूल व बलवान सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा की ओर जा रहे थे। जब वे ठूईयां-पीलीमंदोरी रोड पर गांव पीलीमंदोरी के समीप पहुंचे तो उनका मोटरसाइकिल अचानक संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवा कर घायलों को भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सक ने चंद्रफूल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बलवान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भट्टू थाना पुलिस ने चंद्रफूल का शव सीएचसी भट्टू कलां में रखवा परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed