फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike collides with bullock cart, youth dies

बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bullock cart, youth dies
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर के पास सोमवार देर रात बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। हादसे में गांव ढाका ढाणी निवासी 22 वर्षीय सुमित की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक गांव ढाका ढाणी निवासी सुमित सोमवार रात को किसी काम से गांव फुलां की तरफ जा रहा था, जब गांव जांडवाला सोत्तर के पास पहुंचा तो बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमित को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद सदर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed