फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike collided with tractor, two teenagers died and two are in critical condition

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत और दो की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor, two teenagers died and two are in critical condition
गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच हुए सड़क हादसे में घायल अशोक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वेटर का काम करने के लिए फतेहाबाद आ रहे थे। गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच निजी स्कूल के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सौरभ (12) और तुषार (15) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनदीप (15) को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है जबकि अशोक (15) का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जांडवाला सोत्तर निवासी अशोक, तुषार, मनदीप और सौरभ पढ़ाई के साथ-साथ घर चलाने के लिए शाम लाल ठेकेदार के पास वेटर का काम करते हैं। रविवार को एक पार्टी के लिए वेटरों को ठेकेदार ने बुलाया था और सभी को भट्टू अड्डे पर इकट्ठा होना था। बताया जा रहा है कि गांव जांडवाला सोत्तर निवासी अशोक बाइक पर तुषार, मनदीप और सौैरभ को लेकर फतेहाबाद आ रहा था। गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच निजी स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के द्वारा सभी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने सौरभ और तुषार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनदीप को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया और अशोक का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया, जबकि किशोरों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

तीन लड़कों पहले छोड़कर आया था अशोक
ग्रामीणों के मुताबिक पार्टी में कई वेटरों को बुलाया गया था। अशोक मोटरसाइकिल पर पहले भट्टू अड्डे पर तीन लड़कों को छोड़कर आया था। दूसरी बारी में मनदीप, सौरभ और तुषार को लेने के लिए आया था। लेकिन फतेहाबाद आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ कर रहे थे वेटर का काम
ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुए लड़कों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। चारों पढ़ाई कर रहे थे और घर का गुजारा चलाने के लिए वेटर का काम भी करते थे। अभी परीक्षाएं होने के बाद खाली थे और वेटर का काम कर रहे थे।

कोट
गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच सुबह हादसा हो गया था। मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चार लड़के घायल हुए। इस हादसे में 12 वर्षीय और 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है और दो घायल हैं। घायल अशोक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
-अजायब सिंह, एसआई, सदर थाना फतेहाबाद।

गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच हुए सड़क हादसे में घायल मनदीप को रेफर करते हुए।

गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच हुए सड़क हादसे में घायल मनदीप को रेफर करते हुए।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed