{"_id":"68c6bc1aa99c4aba4a04a597","slug":"bike-collided-with-animal-young-man-died-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140291-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
Sun, 14 Sep 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव लहरिया के पास बेसहारा पशु से टकराने के बाद क्षतिग्रसत मोटरसाइकिल स्त्रोत ग्रामीण
भूना। गांव लहरियां के समीप रविवार सुबह एक पशु से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बलराज सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ लखबीर शर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भूना के चंदन नगर के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक बलराज सिंह अपने छोटे भाई से दो हजार रुपये लेकर धारसूल गांव से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। उसके साथ उसका साथी लखबीर शर्मा भी था। जैसे ही वे लहरियां गांव के पास पहुंचे, एक पशु अचानक सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार होने की वजह से बलराज बाइक पर संतुलन नहीं रख पाया और सीधा पशु से टकरा गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत एंबुलेंस सेवा को दी। एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं लखबीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव की पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई। हादसे में फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।