फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhuna murder case: Sachin was killed to avenge the stabbing, recce was carried out, five accused arrested

भूना हत्याकांड : चाकू मारने का बदला लेने के लिए सचिन का किया कत्ल, रेकी कर दिया वारदात को अंजाम, पांच आरोपी काबू

Wed, 03 Jun 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Bhuna murder case: Sachin was killed to avenge the stabbing, recce was carried out, five accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों आरोपी। 
भूना। कस्बे निवासी सचिन की हत्या को बदमाशों ने रेकी कर अंजाम दिया। उन्हें पता था कि सचिन घर आया हुआ है और मंगलवार रात बाइक पर उधम सिंह चौक से गुजरेगा। जांच में पता चला है कि सचिन का कुछ समय पर पहले दीपक से झगड़ा हुआ था। इस दौरान दीपक को चाकू से घायल कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए सचिन की हत्या की गई। देर रात पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए फतेहाबाद, टोहाना, रतिया और भूना की टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि सचिन की हत्या में शामिल कई आरोपी शराब ठेकेदार पंकज कुमार खुराना की हत्या में भी शामिल थे। पंकज को 15 से अधिक गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा गया था। इस वारदात में भांभू गैंग के सरगना विक्रम भांभू, जगजीत उर्फ जज, अमन, सौरभ, प्रवीण, पिन्नी, दीपक उर्फ बिल्ला समेत 10 आरोपी शामिल थे। फिलहाल सभी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
विज्ञापन

परिवार में मातम, लोगों में दहशत
सचिन की हत्या के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, बढ़ती आपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सचिन के पिता राजबीर सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। सचिन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। सभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के बाहर हुई थी पिछले साल की थी हत्या
सचिन के परिजनों के अनुसार, पिछले साल कॉलेज के बाहर झड़प में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर विजय नामक युवक की हत्या कर दी थी। सचिन भी उनके निशाने पर था। इस वजह से उसकी पढ़ाई छुड़वाकर गुरुग्राम में नौकरी पर लगवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed