{"_id":"66f8338fbd8e06dae906c98b","slug":"bhuna-college-student-sneha-will-play-in-haryana-womens-cricket-team-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122996-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी भूना महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरियाणा महिला क्रिकेट टीम में खेलेंगी भूना महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा
Sat, 28 Sep 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भूना की छात्रा एवं क्रिकेटर स्नेहा के साथ प्राचार्य सुरेंद्र ज्याणी व अन्य।
भूना। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय की छात्रा एवं क्रिकेटर स्नेहा का चयन अंडर-19 आयु वर्ग की हरियाणा महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
इसके लिए 25 सितंबर को रोहतक जिले के लाहली क्रिकेट स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में प्रदेशभर की कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से महाविद्यालय में बीएससी नॉन-मेडिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा ने बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाजी के हुनर के कारण उनका चयन इस टीम में हुआ है। अब स्नेहा आठ अक्तूबर से नागपुर में प्रस्तावित बीसीसीआई की राष्ट्रीय स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र ज्याणी ने स्नेहा की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। स्नेहा ने बेहतर प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है। खेल प्रभारी प्रो. सुनील कंबोज ने कहा कि स्नेहा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का परिणाम है। स्नेहा की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रो. सोम शर्मा, प्रो. छोटूराम, प्रो. अमनदीप, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।