{"_id":"68c5af999fd50c3e7d07ffde","slug":"bhirdana-route-bus-service-closed-students-face-problem-in-commuting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140279-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भिरड़ाना रूट की बस सेवा बंद, छात्रों को आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भिरड़ाना रूट की बस सेवा बंद, छात्रों को आवागमन में परेशानी
Sat, 13 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में बस की समस्या को लेकर बैठक करते छात्र। ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव रजाबाद, रामपुरा, भिरड़ाना और काताखेड़ी के लिए संचालित एकमात्र रोडवेज बस सेवा को फतेहाबाद डिपो की ओर से बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल, गांव भिरड़ाना में सुबह 8 बजे जो बस आती है वह पहले ही शेखूपुरा और पालसर जैसे गांवों से होते हुए पूरी तरह भर चुकी होती है। भिरड़ाना पहुंचते-पहुंचते बस में ओवरलोडिंग हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस समस्या के बारे में गांव के सरपंच और विद्यार्थियों ने कई बार रोडवेज महाप्रबंधक को लिखित में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार को भिरड़ाना गांव में इसी मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और रूट को फिर से शुरू करने की मांग की। इस मौके पर सुनील राईका भी मौजूद रहे, जो पिछले लंबे समय से भिरड़ाना गांव के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में भारतीय जनवादी नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन कुमार ने प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जताई और बताया कि यह समस्या वीरवार को खुले दरबार में भी रखी गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर प्रेम कंबोज, साहिल, विजय, रोहित, प्रियंका, कोमल, नीतू, निशा सहित कई युवा मौजूद रहे।