{"_id":"6a148b188a7a58a572098967","slug":"bhirdana-passengers-will-have-to-walk-one-kilometer-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-154527-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भिरडाना के यात्रियों को चलना पड़ेगा एक किलोमीटर पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भिरडाना के यात्रियों को चलना पड़ेगा एक किलोमीटर पैदल
Mon, 25 May 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 25 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर स्थित नया बस स्टैंड।
फतेहाबाद। गांव भिरडाना के यात्रियों को एक किलोमीटर पैदल नहीं जाना पड़ेगा। हरियाणा राज्य परिवहन ने इस रूट पर चलने वाली सरकारी बसों का संचालन भिरडाना के मुख्य रविदास चौक तक अनिवार्य कर दिया है। बसें पहले गांव के बाहरी बस स्टैंड से ही वापस चली जाती थी। नए आदेश सोमवार से लागू किए गए हैं। लंबे समय से ग्रामीणों और दैनिक यात्रियों की मांग के बाद रोडवेज ने यह फैसला लिया है।
रोडवेज की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब फतेहाबाद से भिरडाना जाने वाली सभी निर्धारित बसें रविदास चौक तक जाएंगी और वहीं से वापस आएंगी। पहले बसें निर्धारित स्थान से पहले ही लौट जाती थीं। इस कारण ग्रामीणों और यात्रियों को करीब एक किलोमीटर दूर पैदल चलना पड़ता था। ऐसे में विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
जिसके बाद गांव के लोगों ने इस मामले में सीएम विंडो में शिकायत दी थी जिस पर जिले के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए रोडवेज को इस शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद के महाप्रबंधक ने कार्य निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बसों का संचालन तय रूट अनुसार सुनिश्चित किया जाए। आदेश में कहा गया है कि सभी चालक और परिचालक को व्यक्तिगत रूप से निर्देशों की जानकारी दी जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने साफ किया है कि यदि किसी बस चालक या परिचालक ने आदेशों की अवहेलना की अथवा बस को रविदास चौक तक नहीं पहुंचाया तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं यातायात प्रबंधक सहित अधिकारियों को इस व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
इस समय के अनुसार चलेगी बसें
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने नई समय-सारणी भी जारी की है। पहली बस सुबह 8:36 बजे फतेहाबाद से रवाना होगी और 9:05 बजे भिरडाना से वापसी करेगी। दूसरी बस सुबह 9:10 बजे फतेहाबाद से चलेगी तथा 9:40 बजे वापस आएगी। तीसरी बस दोपहर 2:30 बजे फतेहाबाद से रवाना होगी और 3:15 बजे भिरडाना से वापसी करेगी।