{"_id":"6a021854d81ef2b72d05cadb","slug":"bhavya-wins-gold-medal-in-javelin-throw-at-indian-athletics-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153652-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इंडियन एथलेटिक्स में भव्या ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इंडियन एथलेटिक्स में भव्या ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भव्या पिलानिया अपने कोच हनुमान के साथ। मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। एथलीट भव्या पिलानिया ने पंजाब के संगरूर स्थित वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 में अंडर-20 भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर जिले और हरियाणा का गौरव बढ़ाया। भव्या की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
9 मई को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक स्थान अपने नाम किए। इनमें 11 प्रथम, 7 द्वितीय और 6 तृतीय स्थान शामिल रहे। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर हरियाणा की खेल प्रतिभा को फिर साबित किया है।
महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भव्या पिलानिया ने अंडर-20 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में किरण पहल ने 400 मीटर दौड़, शिल्पा रानी ने भाला फेंक, निधि ने पोल वॉल्ट, धर्मवीर ने 200 मीटर दौड़, गुरजीत सिंह ने हाई जंप, आयुष तंवर ने पोल वॉल्ट, कृतिका ने 800 मीटर दौड़, अनीता ने पांच किलोमीटर दौड़, कशिश ने अंडर-20 लांग जंप और दिनेश तंवर ने अंडर-20 लांग जंप में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि अविनाश ने लांग जंप, रोहित ने हाई जंप, संयम ने शॉट पुट, युवराज ने अंडर-20 भाला फेंक, देव ने अंडर-20 वर्ग की 800 मीटर दौड़, शबनम ने पोल वॉल्ट और अमित कुमार ने पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं अजय कुमार ने हैमर थ्रो, अजय ने ट्रिपल जंप, दिनेश दलाल ने पोल वॉल्ट, हेमंत ने तीन किलोमीटर स्टेपलचेज, रजनी ने पोल वॉल्ट और अंजलि ने लांग जंप स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।