फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhattu Kalan got a big gift in the election year

Fatehabad News: भट्टू कलां को चुनावी वर्ष में मिली बड़ी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bhattu Kalan got a big gift in the election year
भट्टू कलां में फिरनी की ​स्थिती
फतेहाबाद। भट्टूकलां गांव को चुनावी वर्ष में बड़ी सौगात मिली है। यहां पर 1 करोड़ रुपये की लागत से गांव के चारों ओर फिरनियों का निर्माण किया जाएगा। गांव में इस समय फिरनियों के हालात काफी खराब हैं और कच्ची हैं, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब ग्रामीणों को यहां पर इंटरलॉकिंग फिरनी मिलेंगी।
विज्ञापन


गांव भट्टूकलां की फिरनियां पिछले लंबे समय से काफी जर्जर हालत में थी। इन फिरनियों के निर्माण के लिए गांव के लोग कई बार मांग उठा चुके थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने यहां पर फिरनियों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया था। जिसको मंजूरी मिल गई है। अब पंचायती राज विभाग ने भट्टूकलां में तीन स्थानों पर इंटरलॉकिंग फिरनी बनाने के लिए 1 करोड़ 16 लाख 32818 रुपये का टेंडर लगाया है। यह टेंडर ऑनलाइन 31 जनवरी को लगाया गया है तथा 20 फरवरी को टेंडर खुलेगा। इसके अलावा पंचायती राज विभाग ने गांव समैन में सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा करवाएगा। इस केंद्र के निर्माण पर 30 लाख 33 हजार 667 रुपये की लागत आएगी। समैन में बनने वाले इस सामुदायिक केंद्र के लिए 13 फरवरी को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन


यहां बनेंगी फिरनियां
गांव भट्टूकलां में सरकारी स्कूल से जोगेंद्र शर्मा के घर से होते हुए धर्मशाला तक, कालूराम के घर से श्मशान भूमि होते हुए रामसरा रोड तक तथा रेलवे लाइन के साथ तीन फिरनियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------------------- जिले के बड़े गांवों में फिरनियां व सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। भट्टूकलां में 1 करोड़ 16 लाख की लागत से तीन फिरनियां बनाई जाएंगी और समैन में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed