{"_id":"6af8a13df3f8a49c3004277d","slug":"bhakra-canal-will-remain-closed-for-15-days-during-the-wheat-sowing-season-increasing-problems-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164621-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं की बिजाई के सीजन में 15 दिन बंद रहेगी भाखड़ा नहर, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं की बिजाई के सीजन में 15 दिन बंद रहेगी भाखड़ा नहर, बढ़ेगी परेशानी
Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेहूवाला हेड के पास बंद नहर।
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की बिजाई के सबसे अहम समय में भाखड़ा नहर बंद होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। भाखड़ा नहर में 13 से 27 नवंबर तक नहरबंदी रहेगी। ऐसे में अगले 15 दिनों तक नहरों में पानी नहीं आएगा, जिसका असर फतेहाबाद, सिरसा, हिसार और राजस्थान के क्षेत्रों में पेयजल व सिंचाई व्यवस्था पर पड़ेगा।
खासकर फतेहाबाद जिले के किसानों को इस नहरबंदी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में गेहूं की बिजाई का करीब 70 प्रतिशत काम अभी बाकी है। जिले में गेहूं का कुल रकबा करीब 1 लाख 70 हजार एकड़ है। फिलहाल बिजाई का सीजन पीक पर चल रहा है।
ऐसे में नहरी पानी की आपूर्ति बंद होने से किसानों को ट्यूबवेल के सहारे खेतों में सिंचाई और बिजाई का काम करना पड़ेगा। इससे किसानों पर डीजल और बिजली का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह स्थिति ज्यादा मुश्किल पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
--
700 क्यूसिक पानी कम
भाखड़ा नहर में बलियाला हेड तक फिलहाल 3088 क्यूसिक पानी पहुंच रहा है, जबकि क्षेत्र की मांग करीब 3700 क्यूसिक है। यानी पहले से ही मांग के मुकाबले करीब 700 क्यूसिक पानी कम मिल रहा है। अब 13 से 27 नवंबर तक नहरबंदी के चलते किसानों को करीब 15 दिन तक नहरी पानी नहीं मिल पाएगा। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के बाद पहली सिंचाई का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। यदि समय पर पानी नहीं मिला तो गेहूं के अंकुरण और पौधों की बढ़वार पर असर पड़ सकता है। इसका सीधा असर फसल की पैदावार पर भी पड़ने की आशंका है। टोहाना सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई का सीजन चरम पर होने के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
--
किसान बोले-
गेहूं की बिजाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे समय में नहर बंद होने से किसानों को ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ेगा। इससे खेती की लागत बढ़ेगी।
-राममेहर सिंह, किसान
--
बिजाई के बाद पहली सिंचाई समय पर होना जरूरी है। भट्टू क्षेत्र में भूमिगत पानी खराब है। ऐसे में अगर नहरी पानी नहीं मिला तो फसल के अंकुरण पर असर पड़ सकता है।
-सुरेश कुमार, किसान
--
छोटे किसानों के पास ट्यूबवेल की पर्याप्त सुविधा नहीं होती। ऐसे में नहरबंदी उनके लिए ज्यादा परेशानी खड़ी करेगी।
-बलविंद्र सिंह, किसान
:: नहरबंदी टोहाना के बलियाला हेड से की गई है। नहरों का शेड्यूल टोहाना से होता है।
-नरेश कुमार भोला, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, फतेहाबाद।