{"_id":"69e90fc48e03375b950ff605","slug":"betrayal-wife-and-friend-turn-out-to-be-murderers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152455-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा : पत्नी और दोस्त ही बने कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगा : पत्नी और दोस्त ही बने कातिल
Wed, 22 Apr 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी जयभगवान मामले का खुलासा करते हुए और गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी पूजा और श्रवण।
टोहाना/जाखल। जाखल में डेढ़ माह पहले लापता युवक के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जाखल में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा पति के दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पत्नी पूजा व पति के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वीरवार को दोनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीएसपी जयभगवान ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नसीब (40) के भाई रघुनाथ निवासी गांव साधनवास की शिकायत पर 5 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी कि उसका भाई लापता है। रघुनाथ के अनुसार उसका भाई 2 मार्च से लापता था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी और पड़ोसी श्रवण को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि नसीब शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। इसी बात से परेशान होकर पूजा ने श्रवण के साथ मिलकर उस समय हत्या कर दी जब वह घर में शराब के नशे की हालत में था। आरोपियों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है। पुलिस शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नसीब 3 बच्चों का पिता था
नसीब मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं। वह गांव साधनवास का रहने वाला था और फिलहाल जाखल में व्यास कॉलोनी में रह रहा था। मृतक नसीब की मां भी उसके साथ ही रहती थी। आरोपी श्रवण का घर भी उसके पास ही है। बताया जा रहा है कि तभी वह पूजा के संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध बन गए।
नसीब को और नशे में करने के लिए दीं गोलियां
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामना आया है कि वारदात की रात नसीब शराब के नशे में था। उसकी हत्या करने के लिए पत्नी और आरोपी श्रवण ने उसे नशे की और गोलियां दे दी। इससे वह पूरी तरह से नशे में हो गया। इसके बाद दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बाइक पर ले जाकर पत्थर बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया।
आरोपी बिहार का रहने वाला
हत्या करने में साथ देने वाला आरोपी श्रवण बिहार का रहने वाला और जाखल में वह मजदूरी का काम करता है। आरोपी मृतक के घर के पड़ोस में ही रहता था। मजदूरी के दौरान ही श्रवण नसीब के संपर्क में आया। धीरे-धीरे आरोपी का नसीब के घर में आना-जाना हो गया। जब पूजा ने उसे पति की प्रताड़ना के बारे में बताया तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच वारदात को अंजाम दे दिया।