फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BEO inspected the opening of the doors of shops illegally

अवैध रूप से दुकानों के दरवाजे खोलने का बीईओ ने किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BEO inspected the opening of the doors of shops illegally
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में शिक्षा विभाग की भूमि पर बनी दुकानों के दरवाजे अवैध रूप से खोले जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण मल्होत्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता सोहनलाल व कौशल्या देवी के बेटे जितेंद्र सिहाग ने कमेटी के सामने सभी कागजात प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जितेंद्र सिहाग ने अपने जमीन के मालिकाना हक के सारे सुबूत व कोर्ट द्वारा इस जमीन के हक में दिए गए फैसले की कॉपी बीईओ व टीम के सामने प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की है। जल्दी ही उच्च अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। गांव किरढ़ान निवासी कौशल्या देवी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व उपायुक्त को भेजी शिकायत में कहा था कि भट्टू मंडी में शिक्षा विभाग के बोर्डिंग स्कूल के पीछे उनकी जमीन है। पिछले लंबे समय से शिक्षा विभाग की जमीन पर बनी दुकानों के गेट अवैध रूप से उनकी भूमि की ओर निकाल दिए है, जिससे उनकी नीयत भूमि पर अवैध कब्जा करने की लग रही है। इस शिकायत के आधार पर शिक्षा विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed