फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Before discharge, the doctor will inform the caretaker of the patient's care

Fatehabad News: डिस्चार्ज से पहले मरीज के देखभाल की तीमारदार को जानकारी देंगे चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Before discharge, the doctor will inform the caretaker of the patient's care
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल देखभाल साथी कार्यक्रम के तहत प्र​​शिक्षण देती मास्टर ट्रेनर।
फतेहाबाद। निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पताल में भी अब मरीज के डिस्चार्ज होने से पहले तीमारदारों को स्टाफ देखभाल करना सिखाएगा। किस तरह से मरीज की देखभाल करनी है, खाने में क्या डाइट दी जानी है और कब-कब दवाई देनी है। ये ही नहीं फॉलोअप के लिए दोबारा कब और कैसे लेकर आना इस बार में जानकारी दी जाएगी। विभाग ने नया प्रोग्राम शुरू किया है। जिसे केयर कंपेनियन प्रोग्राम का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जिला अस्पताल फतेहाबाद में इसकी शुरूआत की गई है। इसके बाद रतिया और टोहाना में भी शुरूआत की जाएगी। इस प्रोग्राम को लेकर नागरिक अस्पताल की दो स्टाफ नर्स को पंचकूला में एनजीओ की तरफ से प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये नर्स नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स को ट्रेनिंग दे रही है। स्वास्थ्य विभाग मुख्य तौर पर अस्पताल में प्रसुता, नर्सरी में दाखिल शिशु और ऑपरेशन हुए मरीज के तीमारदारों को डिस्चार्ज से पहले देखभाल को लेकर जानकारी देगा। तीमारदारों को चार्ट को चार्ज व शिशु को उठाने के तरीके आदि के बारे में डमी खिलौने के माध्यम से बताया जाएगा।
विज्ञापन


मरीज और तीमारदार की भ्रांति करेंगे दूर
अस्पताल स्टाफ मरीज और तीमारदार की भ्रांति को भी खत्म करेगा। डिलिवरी के बाद प्रसूता को लेकर कई पुरानी भ्रांति होती है जिससे उसे देखभाल नहीं मिल पाती है और न ही अच्छा खाना मिल पाता है। इसको लेकर अस्पताल स्टाफ बताएगा कि कैसे देखभाल करनी है और क्या खिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सवालों का देंगे जवाब
प्रश्र : अगर मां या बच्चा बीमार है तो क्या मां बच्चे को दूध पिला सकती है।
उत्तर : मां बच्चे को दूध पिलाती रहे, बच्चे को छूने से पहले हाथ धोएं।
प्रश्र : बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए।
उत्तर : जरूरत पर या कम से कम हर दो से तीन घंटे में और यहां तक रात में भी स्तनपान करवाएं

बच्चों को लेकर ये देंगे जानकारी
नाल संक्रमण
नेत्र संक्रमण
त्वचा संक्रमण
हल्का पीलिया
गंभीर पीलिया
बुखार के लक्षण
कोट
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केयर कंपेनियन प्रोग्राम की शुरूआत की जा रही है। जिला अस्पताल में शुरूआत हो गई है। रतिया और टोहाना में भी शुरूआत की जाएगी। मरीज के साथ आए तीमारदार को देखभाल की जानकारी दी जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed