फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Beat incharge instructed to stop drug smuggling

Fatehabad News: बीट इंचार्ज को नशा तस्करी रोकने के निर्देश

Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Beat incharge instructed to stop drug smuggling
भूना।डीएसपी नर सिंह बिश्नोई की अध्यक्षता में पुलिस थाना भूना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाने में डीएसपी नर सिंह बिश्नोई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएसपी ने अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बीट इंचार्ज अपने क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर पूरी नजर रखेगा और इसकी जवाबदेही तय होगी। यदि किसी क्षेत्र में नशे का कारोबार चलता पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सर्दी और धुंध के मौसम में चोरी जैसी घटनाओं में वृद्धि की आशंका को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने और लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने लंबित शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएसपी ने जांच अधिकारियों को मामलों में तेजी लाने और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर निरंतर निगरानी रखने के आदेश दिए। बैठक में लिपिक प्रधान सुरेश कुमार सिवाच, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार बिश्नोई, रामपाल खिलेरी, कांता देवी, शकुंतला देवी, सतीश कुमार, बंसीलाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed