{"_id":"680534fbe06ed759b2062e43","slug":"barseen-village-will-get-sarpanch-and-panch-of-girl-panchayat-tomorrow-150-girls-and-young-women-will-vote-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132534-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बरसीन गांव को कल मिलेगी बालिका पंचायत की सरपंच-पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बरसीन गांव को कल मिलेगी बालिका पंचायत की सरपंच-पंच
Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव बरसीन में बालिका पंचायत चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करती जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन ख
फतेहाबाद। गांव बरसीन में 22 अप्रैल को बालिका पंचायत का गठन कर लिया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 तक मतदान होगा और 1 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव से एक सरपंच और नौ पंचों का चयन किया जाना है।
जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ और उनके पति सुभाष खिचड़ बालिका पंचायत को लेकर अहम भूमिका निभा रहे हैं। गांव में सर्वे करवाया गया है, जिसमें 150 बालिकाएं और युवतियां मिली है जो कि मतदान करेंगी। इन्हीं के द्वारा ही बालिका सरपंच और 9 पंचों का चयन मतदान के माध्यम से किया जाएगा।
-
कम संख्या के चलते नियमों में किया गया बदलाव
बालिका पंचायत को लेकर पहले 13 से 21 वर्ष की आयु वाेटिंग के लिए निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब 11 से 21 वर्ष की बालिका और युवतियां बालिका पंचायत को लेकर मतदान करेगी। गांव में सर्वे करवाने के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सरपंच पद को लेकर दो उम्मीदवार आईं सामने
बालिका पंचायत को लेकर सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उनके द्वारा गांव में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वहीं जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन सुभाष खिचड़ भी गांव में घर-घर जाकर 22 अप्रैल की मतदान के लिए बालिकाओं और युवतियों को जागरूक कर रही हैं।
पंचायत में लिया गया मतदान का निर्णय
बालिका पंचायत के गठन को लेकर गांव बरसीन में एक पंचायत का आयोजन भी किया गया। जिसमें कुछ लोगों का सुझाव था कि सर्वसम्मति से ही बालिका पंचायत का चयन कर लिया जाए लेकिन गांव के अधिकतर लोगों ने मतदान प्रक्रिया के आधार पर ही बालिका पंचायत का गठन करने का सुझाव दिया। ताकि बालिकाएं और युवतियां मतदान की प्रक्रिया को अच्छे से समझ और जान पाएं। सुमन सुभाष खिचड़ ने कहा कि उनकी तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। 22 अप्रैल को दोपहर 1 बजे गांव बरसीन में बालिका पंचायत का गठन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सीईओ की देखरेख में यह कार्य पूर्ण किया जा रहा है।