{"_id":"680004c3cf24e783ff09e965","slug":"barala-wrote-a-letter-for-the-expansion-of-andaura-ambala-rail-service-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-132325-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बराला ने अंदौरा-अंबाला रेल सेवा के विस्तार के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बराला ने अंदौरा-अंबाला रेल सेवा के विस्तार के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बुधवार को अपने फार्म हाउस पर नागरिकों की समस्याओं सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बराला ने टोहाना क्षेत्र के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अंदौरा-अंबाला मेमू ट्रेन का ठहराव टोहाना स्टेशन और जमालपुर शेखां स्टेशन पर कर दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए अनुरोध किया है।
राज्यसभा सदस्य ने बताया कि प्रदेश के दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा की मांग पर उत्तर रेलवे द्वारा अंदौरा-अंबाला मेमू रेलसेवा का विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस ट्रेन के माध्यम से हरियाणा का बहुत बड़ा हिस्सा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ और धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र से जुड़ जाएगा। उत्तर रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का विस्तार अंबाला से वाया कुरुक्षेत्र कैथल नरवाना और टोहाना स्टेशन से होकर किया जाना प्रस्तावित है परंतु इस ट्रेन का ठहराव टोहाना स्टेशन और जमालपुर शेखां स्टेशन पर नहीं दिखाया गया है। यदि अंदौरा अंबाला मेमू ट्रेन का टोहाना व जमालपुर शेखां स्टेशनों पर ठहराव होता है तो इससे क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
टोहाना स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी और छात्रों को पढ़ाई के लिए कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ आना-जाना सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि रेल मंत्री इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक संज्ञान लेकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे।