फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   barala in fatehabad, barala said on pension, goverment will be not close pension

सरकार की मंशा बुढ़ापा पेंशन बंद करने की नहीं : बराला

Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
barala in fatehabad, barala said on pension,  goverment will be not close pension
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने विपक्षी दलों द्वारा बुढ़ापा पेंशन मामले में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा किसी की पेंशन बंद करने का नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में बिलकुल भ्रमित न हों। बराला बुधवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की स्वैच्छिक अपील की थी, जिसके मद्देनजर एक करोड़ लोगों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ी। उसी तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में स्वेच्छा से पेंशन छोड़ने की अपील की है। अगर कोई स्वेच्छा से पेंशन छोड़ना चाहता है तो यह उसका अच्छा कदम है और सरकार ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन


बराला ने बताया कि 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी चंडीगढ़ में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला और प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और स्वयं उनकी केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से विस्तृत बात हुई है। उन्होंने प्रदेश में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए दोहराया है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में दौरा करेंगे और वे इस दिन वे बस स्टैंड, भूना के कॉलेज सहित अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सभा चुनाव बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो और कांग्रेस के अनैतिक गठबंधन का चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है। अगर किसी को किसी मामले में कोई शिकायत है तो वे चुनाव आयोग में कर सकते हैं।


15एफटीबीपी04 :  पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला, साथ है खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed