{"_id":"62618d98f889314d1a331bb4","slug":"banks-will-have-to-keep-90-days-cctv-footage-fatehabad-news-hsr629687386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को रखनी होगी 90 दिनों की सीसीटीवी की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को रखनी होगी 90 दिनों की सीसीटीवी की फुटेज
विज्ञापन
फतेहाबाद के बैंकों में सुरक्षा को लेकर जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के बैंकों को सीसीटीवी की तीन माह की कम से कम रिकॉर्डिंग रखनी होगी। इसके अलावा अगर ज्यादा कैैश का आदान-प्रदान कर रहे हैं तो इसको लेकर पुलिस को सूचित करना होगा। अगर बैंक किसी दूसरी ब्रांच से ज्यादा कैश लेकर आ रहा है तो पुलिस को सूचना देनी होगी। संबंधित थाना सुरक्षा मुहैया करवाएगा।
बता दें कि अमर उजाला के बुधवार के अंक में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस कर्मचारियों ने अपने क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था जांची। एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया द्वारा जहां बैंक प्रबंधन को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वहीं पुलिस कर्मचारियों को भी बैंकों की सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त कर बढ़ाने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वीरवार को पुलिस टीमों ने जिले में विभिन्न बैंकों में जाकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। पुलिस कर्मचारियों ने बैंक में कैश की सुरक्षा प्रबंध और कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस बैंकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की टीमें समय-समय पर बैंकों के बाहर गश्त करती रहती है। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि वे स्वयं भी बैंकों की सुरक्षा को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। बैंकों में सीसीटीवी कैमरे हाई रेज्यूलेशन के होने चाहिए और उनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 90 दिनों की होनी चाहिए। बैंक के बाहर उच्च क्वालिटी के नाइट विजन वाले कैमरे लगवाएं। बैंक में कार्यरत सुरक्षाकर्मी बैंक में आने वालों से पूछताछ के बाद ही उन्हें बैंक में एंट्री करने दें। उन्होंने कहा कि बैक में ज्यादा राशि का आदान प्रदान करना है तो उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने को दें, जो समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।