फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bank open on a holiday, a treasure worth 3 crore

Fatehabad News: छुट्टी के दिन खुले बैंक, 3 करोड़ का लेनदेन

Sun, 27 Sep 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bank open on a holiday, a treasure worth 3 crore
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर रविवार के दिन खुली पीएनबी की मुख्य शाखा। संवाद
फतेहाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिले में सरकारी बैंकों के कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते जिले में सरकारी बैंकों की 116 शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

हालांकि शहर के एसबीआई रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य ब्रांच खुली रहेगी। वहीं, जिले में संचालित 86 निजी बैंकों की शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का धरना एसबीआई के सामने होगा। बैंक कर्मचारी हिसार-सिरसा रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-----
करीब 650 बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे
यूएफबीयू के जिला प्रधान नरेंद्र लांबा के अनुसार जिले में विभिन्न सरकारी बैंकों के करीब 650 कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे। इस कारण नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, ऋण संबंधी फाइलों और बैंक से जुड़े अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
छुट्टी के दिन खुले रहे बैंक
तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए रविवार छुट्टी का दिन होते हुए भी जिले में बैंक शाखाएं खोली गईं ताकि ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अवसर मिल सके। दिनभर में करीब तीन करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। वहीं, हड़ताल के दौरान एटीएम से नकदी की सुविधा मिलती रहेगी। हड़ताल के दौरान अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

:: हड़ताल के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सभी एटीएम में कैश डाल दिया गया है। जरूरत पड़ने पर ग्राहक एटीएम से राशि को निकलवा सकेंगे व जमा करवा सकेंगे। वहीं सरकारी बैंकों की मुख्य ब्रांच खुली रहेगी।
- लहरीमल, अग्रणी जिला प्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed