फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ban on selling and playing of firecrackers in the district

पटाखा बेचने और बजाने पर जिले में लगा प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ban on selling and playing of firecrackers in the district
फतेहाबाद। एनसीआर के बाद जिले में भी पटाखा बेचने और बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जिले में पिछले साल की तरह इस बार भी पटाखे न तो बेचे जा सकेंगे और न ही बजाए जाएंगे। प्रशासन ने जिले की एयर क्वालिटी खराब होने का हवाला दिया है। जबकि चार दिन पहले ही स्टॉल के लिए आवेदन मांगे थे। इसके अलावा ये भी कहा है कि 2019 में एयर क्वालिटी खराब थी और 2020 में बहुत ज्यादा खराब थी।
विज्ञापन

प्रशासन के जारी हुए आदेशों का सबसे ज्यादा झटका पटाखा गोदाम मालिकों को होगा। फतेहाबाद के पटाखा गोदामों में ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये का स्टॉक किया गया है। हालांकि पिछले साल पाबंदी के बावजूद गोदाम मालिकों ने अवैध रूप से पटाखे बेचे थे। वहीं प्रशासन ने चार दिन पहले पटाखा को लेकर स्टॉल लगाने की घोषणा की थी, लाइसेंस के लिए सोमवार को भूना, फतेहाबाद, भट्टू के आवेदनकर्ता आवेदन देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तो अधिकारियों ने लेने से मना कर दिया। इसके चलते आवेदनकर्ताओं ने हंगामा किया और कहा कि वह माल खरीद चुके है। अगर रोक लगानी है तो गोदामों पर भी लगाई जाए।
विज्ञापन

शाम को प्रशासन ने जारी किए आदेश, पटाखों पर रहेगा बैन
लघु सचिवालय में सुबह करीब 200 लोग स्टॉल लगाने को लेकर आवेदन के लिए पहुंचे। आवेदन करने आए लोगों ने कहा कि प्रशासन की घोषणा के बाद उन्होंने फाइल तैयार करवाई और सरकारी फीस भी कटवा चुके हैं। फाइल तैयार करवाने में ही 1500 से 2000 खर्च हो गए है। बैन स्टॉलों के साथ-साथ गोदामों पर भी लगाई जाए। स्टॉल न लगने से गोदाम मालिकों को फायदा होगा। शाम को उपायुक्त महावीर कौशिक ने बैन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों पर पाबंदी लगाने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी
उपायुक्त महावीर कौशिक ने पटाखों पर बैन लगवाने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए है। अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह पटाखों की बिक्री और बजाने पर पाबंदी लगवाएं। पुलिस अधीक्षक, डीएमसी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं।

कोट
वायु गुणवत्ता खराब है। पिछले साल भी खराब रहा था, इसके चलते उपायुक्त ने पटाखों की बिक्री और बजाने पर पाबंदी लगा दी है। इसके चलते स्टॉल के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। गोदाम को लेकर उच्च अधिकारियों के जो आदेश होंगे उसके मुताबिक रहेगा।
- राजेश कुमार, एसडीएम फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed