फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ban on relieving and joining of PRT of year 2017 batch lifted, no relief to teachers involved in election duty

Fatehabad News: वर्ष 2017 बैच के पीआरटी की रिलीविंग और ज्वाइनिंग से रोक हटी, चुनाव ड्यूटी में शामिल शिक्षकों को राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on relieving and joining of PRT of year 2017 batch lifted, no relief to teachers involved in election duty
गांव अहरवां के सरकारी स्कूल में ​शिक्षकों को ज्वाइनिंग करवाते हुए मुख्य ​शिक्षक देवेंद्र दहिया
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय ने वर्ष 2017 में लगे प्राथमिक शिक्षकों को जिले अलॉट करने के बाद उसके कार्यभार मुक्ति व कार्यग्रहण पर लगी रोक को हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने 16 मार्च 2024 को वर्ष 2017 में लगे पीआरटी शिक्षकों को स्थायी जिला अलॉट किया था। लेकिन आचार संहिता का हवाला देकर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब चुनाव आयोग से अनुमति के बाद निदेशालय ने इन शिक्षकों की रिलीविंग और ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं। जिले से 252 शिक्षक दूसरे जिले में जाएंगे जबकि 197 शिक्षक दूसरे जिले से आएंगे।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षा विभाग ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि जिस शिक्षक की ड्यूटी चुनाव में लगी है उनकी रिलीविंग नहीं होगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि खंड के अधीन कार्यरत जिन पीआरटी शिक्षकों का स्थानांतरण अन्य जिले में हुआ है। उनमें से बीएलओ, ईवीएम मास्टर ट्रेनर व ऐसे शिक्षक जिनकी ड्यूटी चुनाव से संबंधित कार्यों में लगी हुई उसे छोड़कर अन्य का कार्यभार मुक्त करें। इसके अलावा विद्यालय मुखिया कार्यभार मुक्ति रिपोर्ट पर यह स्पष्ट करें कि शिक्षक की किसी प्रकार के चुनाव कार्य में कोई ड्यूटी नहीं लगी हुई है।
विज्ञापन

जिले में ये हैंं प्राइमरी स्कूल

खंड स्कूल

फतेहाबाद 104
भूना 52

भट्टूकलां 38
टोहाना 67

रतिया 92
जाखल 33

कुल 386
कोट

वर्ष 2017 में लगे प्राइमरी शिक्षकों को स्थायी जिले अलॉट किए गए थे। अब विभाग के निर्देश पर नियम अनुसार कार्यभार कार्यभार मुक्त और कार्यभार ग्रहण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed