फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Baljit Gill, son of Village Saman, made it to the world's top scientists for the third time

गांव समैन के बेटे बलजीत गिल ने विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में तीसरी बार बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baljit Gill, son of Village Saman, made it to the world's top scientists for the third time
डॉ. बलजीत गिल। - फोटो : Fatehabad
समैन (फतेहाबाद)। गांव समैन के प्रोफेसर डॉ. बलजीत सिंह गिल ने लगातार तीसरी बार विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में जगह बनाकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। डॉ. बलजीत सिंह गिल कॉलेज कैडर में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले देश के एकमात्र वैज्ञानिक हैं। प्रो. गिल मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रोफेसर बलजीत सिंह गिल को वर्ष 2020 व 2021 में दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों में चुना गया था। अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की तैयार की गई सूची में प्रो. बलजीत सिंह गिल को चुना गया है। यह सूची इसी महीने एलसवियर बीवी जर्नल में प्रकाशित हुई है। इस सूची में रैंकिंग के आधार पर विश्व के एक लाख 95 हजार 606 वैज्ञानिकों को चुना गया है। वर्ष 2020 व 2021 में इनकी रैंकिंग एक लाख 7 हजार वीं रही। वर्ष 2022 में इनकी रैंकिंग एक लाख 5 हजार 842 वीं है। संवाद
विज्ञापन

मैकेनिक्स पर किया गया शोध
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रोफेसर डॉ. बलजीत सिंह गिल ने बताया कि उनका शोध मैकेनिक्स पर है। उनके द्वारा लिखे गए 175 से अधिक शोध पत्र विभिन्न जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की तैयार की गई सूची में उनके 150 से अधिक शोध पत्र रिकॉर्ड पर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भी गणित विषय के अध्यापक रहे
प्रो. बलजीत सिंह गिल के परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. गिल मूल रूप से गांव समैन के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह चंडीगढ़ में रहते हैं। प्रो. बलजीत सिंह गिल के पिता मास्टर भरत सिंह गिल भी गणित विषय के अध्यापक रहे हैं। प्रो. बलजीत की पत्नी डॉ. कांता मलिक मधुबन फोरेंसिक साइंस लैब में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रो. बलजीत गिल को विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में लगातार तीसरी बार चुने जाने पर उनके बड़े भाई सेवा सिंह गिल, जगमिंदर गिल, चाचा हुक्म सिंह गिल, बलवंत गिल, भाई संजय गिल, ईश्वर सिंह गिल, मास्टर रमेश गिल ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed