फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Baldev Groha, who became District President for the second time, will face the challenge of winning the Lok Sabha-Assembly.

Fatehabad News: दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने बलदेव ग्रोहा के समक्ष लोकसभा-विधानसभा की जीत रहेगी चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Baldev Groha, who became District President for the second time, will face the challenge of winning the Lok Sabha-Assembly.
जिला कार्यालय में दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष चुने गए बलदेव ग्रोहा का सम्मान करते पदा​धिकारी व क
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए बलदेव सिंह ग्रोहा की आगामी राह आसान नहीं है। इस बार लोकसभा और विधानसभा में पार्टी को जीत दिलाने की कड़ी चुनौती उनके समक्ष रहेगी। पिछली बार ग्रोहा को साल 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव निपटने के बाद साल 2020 में जिलाध्यक्ष का पद मिला था। वहीं, इस बार दूसरे कार्यकाल के कुछ महीनों बाद ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे। इस समय जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर जजपा का विधायक है।गौरतलब है कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले ही नए पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। फतेहाबाद में भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को ही दूसरा मौका दिया गया है। इस समय सत्ता में होने के बावजूद भाजपा संगठन प्रदेश नेतृत्व और बड़े नेताओं के भरोसे ही चल रहा है। इसलिए धरातल पर संगठन को अभी और मजबूत बनाने की जरूरत है। पुराने भाजपा कार्यकर्ता खुद को हाशिये पर समझकर हताश बैठे हैं, ऐसे में चुनावों से पहले सभी को एकजुट करना भी जिलाध्यक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्थिति ऐसी है कि पिछले कार्यकाल के बीच में ही कई पदाधिकारी अपना पद छोड़ चुके हैं। ऐसे में नई टीम को और धारदार बनाने की जरूरत रहेगी। संवाद
विज्ञापन

हिसार से लेकर फतेहाबाद तक संगठन में सुभाष बराला की चली
भाजपा के संगठन में सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले तक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की चली है। सिरसा की जिलाध्यक्ष बनाई गई निताशा सिहाग ने बराला के अध्यक्ष कार्यकाल में ही भाजपा ज्वाइन की थी। इसके अलावा बराला के नजदीकी और उनके कार्यकाल में हिसार जिलाध्यक्ष रहे सुरेंद्र पूनिया को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। फतेहाबाद जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा का भी बराला के साथ मधुर संबंध रहा है।
विज्ञापन

कोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी व प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने जिस विश्वास के साथ दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। आगामी चुनावों के लिए जिला भाजपा की टीम को और अधिक मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलदेव सिंह ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed