{"_id":"60e4999d8ebc3ebd0d2ef789","slug":"bail-of-accused-doctor-who-conducted-fetal-sex-test-in-punjab-canceled-warrant-issued-fatehabad-news-rtk6164125150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भ्रूण लिंग जांच करने वाले आरोपी डॉक्टर की जमानत रद्द, वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भ्रूण लिंग जांच करने वाले आरोपी डॉक्टर की जमानत रद्द, वारंट जारी
विज्ञापन
पंजाब में गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में सोमवार को फंसे संगरूर के अहमदगढ़ निवासी डॉक्टर मलकीत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 2018 के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी मलकीत सिंह की जमानत रद्द कर दी है और वारंट जारी कर दिए हैं। आरोपी मलकीत सिंह को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2018 में भी भ्रूण लिंग जांच के मामले में पकड़ा था और इसके बाद वह जमानत पर था।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में छापा मारकर गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमें डॉक्टर मलकीत सिंह शामिल था और मौके से फरार हो गया था जबकि महिला दलाल 27 हजार रुपये के साथ पकड़ी गई थी। मंगलवार को पुराने मामले में सुनवाई थी। इस दौरान कोर्ट ने जमानत रद्द करते हुए वारंट जारी कर दिए हैं। वहीं पकड़ी गई आरोपी महिला रतिया निवासी कर्मजीत कौर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि 27 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर को दिए जाने थे और 12 हजार रुपये उसकी दलाली थी।
ये था मामला
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद और सिरसा की टीम को सूचना मिली थी कि रतिया की महिला कर्मजीत कौर गर्भवती को पंजाब में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाती है। गिरोह में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए टीम ने डिकोय मरीज महिला के पास भेजा। महिला ने 27 हजार रुपये में सौदा तय किया और रतिया में घग्गर पुल पर बुला लिया। इसके बाद पंजाब के धूरी-मलेरकोटला रोड पर स्थित गांव बसौर में ले गई। यहां पर गाड़ी में ही डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया। इस दौरान टीम ने छापा मार दिया लेकिन डॉक्टर मौके से फरार हो गया, जबकि आरोपी दलाल महिला पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
वर्जन-
आरोपी डॉक्टर मलकीत सिंह को फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2018 में भी पकड़ा था। इस मामले में कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी है वारंट जारी कर दिए हैं।
- वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।