फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bahu Akbarpur team defeated Seechewal in Dhir Open Kabaddi

Fatehabad News: ढेर ओपन कबड्डी में बहुअकबरपुर की टीम ने सीचेवाल को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bahu Akbarpur team defeated Seechewal in Dhir Open Kabaddi
फतेहाबाद के गांव ढेर में कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते ​खिलाड़ी।
कुलां (फतेहाबाद)। बाबा नारायण सिंह मोनी स्पोर्ट्स क्लब ढेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल मेले का शुक्रवार रात को सम्पन्न हुआ। जिसमें हरियाणा और पंजाब की करीब 24 से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री व टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और सिरसा संसदीय क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल ने शिरकत की।
विज्ञापन


तीन दिनों तक चले खेल मेले में अपनी अपनी टीमों को जिताने को खिलाड़ियों ने अथक प्रयास किया। अंतिम दिन रात तक हुए फाइनल ओपन कबड्डी स्पर्धा में बहुअकबरपुर (रोहतक) की टीम ने पंजाब के गांव सीचेवाल (कपूरथला) की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा किया। विभिन्न मुकाबलों में जीत अर्जित करने के बाद बहुअकबरपुर व पंजाब के संगरूर जिला के चट्ठा गोविंदपुरा सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची, वहीं दूसरे तरफ रत्ताथेह और सीचेवाल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल स्पर्धा में बहुअकबरपुर की टीम ने चट्ठा गोविंदपुर को एवं रत्ताथेह ने सीचेवाल की टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रकार फाइनल मुकाबला बहुअकबरपुर और सीचेवाल की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन

फाइनल स्पर्धा में कांटे की टक्कर में हरियाणा के रोहतक जिला के गांव बहुअकबरपुर की टीम ने पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सीचेवाल की टीम को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे अतिथियों के साथ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा विजेता बहुअकबरपुर की टीम को एक लाख रुपये व ट्राफी अथवा उपविजेता सीचेवाल की टीम को 75 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर शीलू बहुअकबरपुर व बेस्ट कैचर दीप दबूलची को ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा नारायण सिंह मोनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र बबली व सांसद सुनीता दुग्गल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



कैबिनेट मंत्री बबली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बाबा नारायण सिंह मोनी स्पोर्ट्स क्लब ढेर द्वारा आयोजित खेल मेले में मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम की है। राज्य सरकार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed