{"_id":"647781b166b1d2501e014ec6","slug":"badra-rained-heavily-drainage-pole-opened-due-to-waterlogging-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-141-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जमकर बरसे बदरा, जलभराव से खुली जलनिकासी की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जमकर बरसे बदरा, जलभराव से खुली जलनिकासी की पोल
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में जलभराव के बीच गुजरता वाहन चालक।
फतेहाबाद। जिले में जमकर हुई बारिश के कारण जलभराव से लोगों को सांसत हुई। मानसून से पहले ही जिले में मंगलवार रात व बुधवार को हुई तेज बारिश ने प्रशासन के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी है। जिले में 30 एमएम बारिश हुई और जलभराव से लोग परेशान दिखाई दिए। फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व जाखल में भारी जलभराव रहा और कई स्थानों पर पानी निकलने में आठ-आठ घंटे का समय लगा।
फतेहाबाद में मंगलवार देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही और बुधवार सुबह व दोपहर को भी बादल जमकर बरसे। बारिश के कारण फतेहाबाद के पुरानी कचहरी रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, पपीहा पार्क मार्ग, नागरिक अस्पताल सहित अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। शहर में बारिश के कारण मेनहोल भी उफनने लगे। जीटी रोड पर मत्सय पालन अधिकारी व पुराना डीएसपी हाउस के पास दो मेनहोल ओवरफ्लो हो गए और पानी जीटी रोड पर बहने लगा। जवाहर चौक में भी यही स्थिति रही।
फतेहाबाद में जलनिकासी के लिए धर्मशाला रोड पर जलनिकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, इसमें पानी जा तो रहा है, लेकिन तीव्रगति से न जाने के कारण कई घंटों तक पानी जमा रहता है। यही हालात जवाहर चौक के हैं, यहां से रंगोई नाले के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं हो रही है। शहर के जीटी रोड पर जलनिकासी के लिए मेनहोल बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी जीटी रोड पर आठ-आठ घंटे तक पानी जमा रहता है।
विज्ञापन
मानसून से पहले जिले के शहर जलमग्न
रतिया : भगत सिंह चौक, फतेहाबाद रोड व बुढ़लाडा रोड पर जलभराव की समस्या सालों पुरानी है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां पर अभी तक जलनिकासी के कोई प्रबंध नहीं हो पाए हैं।
टोहाना : हालांकि जलनिकासी की समस्या पहले से कम हुई है। फिर भी फतेहाबाद रोड, बस स्टैंड रोड पर जलनिकासी की समस्या अभी तक दूर नहीं हुई है। पानी निकलने में घंटों लग जाते हैं।
जाखल : यहां 13 वार्ड हैं और पिछले साल ही यहां पर सीवरेज लाइन बिछाई गई थी, लेकिन मास्टर कॉलोनी व वार्ड नंबर-एक व दो में जलनिकासी के प्रबंध नहीं हो पाए हैं।
बारिश का नरमे की फसल को होगा फायदा
फतेहाबाद में दो दिन से हुई अच्छी बारिश से नरमा उत्पादक किसानों को काफी फायदा होगा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. भीमसिंह ने बताया कि बारिश से नरमे के पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इससे नरमे का उत्पादन अच्छा होगा।
फतेहाबाद में खंड वाइज बारिश का ब्यौरा
खंड बारिश
फतेहाबाद 27 एमएम
रतिया 22 एमएम
टोहाना 46 एमएम
भट्टूकलां 14 एमएम
भूना 20 एमएम
कुलां 25 एमएम
जाखल 61 एमएम