{"_id":"62ed525f2965793a97096471","slug":"badra-continues-to-rain-in-sawan-for-five-days-fatehabad-news-hsr638530819","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में उमड़-उमड़कर बरस रहे बदरा, जिले में पांच दिनों से बारिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में उमड़-उमड़कर बरस रहे बदरा, जिले में पांच दिनों से बारिश जारी
शहर के जीटी रोड पर जलभराव से गुजरता वाहन
- फोटो : Fatehabad
Link Copied
फतेहाबाद। सावन माह में बारिश का खेल लगातार जारी है। पिछले पांच दिनों से बारिश होने के कारण जहां फतेहाबाद शहर के लोग जलभराव से परेशान दिखाई दिए, वहीं गांवों में खेतों में जलभराव होने के कारण नरमा उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। भट्टूकलां क्षेत्र में खेतों में जमकर जलभराव हुआ है, जिस कारण किसान अपनी डूबी फसल को देखकर काफी निराश हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद में शुक्रवार को दिनभर कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति दिनभर रही। शहर के गुजर रहे नेशनल हाईवे पर जलभराव के कारण बार-बार जाम लगते रहे और वाहन चालक परेशान दिखाई दिए। बारिश के कारण शहर के शहर के जीटी रोड, नागरिक अस्पताल, पपीहा पार्क रोड, एमसी कॉलोनी, बीघड़ मोड़, बीघड़ रोड, धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, सतीश कॉलोनी रोड सहित शहर के लगभग सभी हिस्से जलमग्न दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश की आशंका है। रविवार व सोमवार को आसमान में बादलवाही रहेगी और इसके बाद मौसम साफ रहेगा। फतेहाबाद में बारिश के बाद पारा भी काफी गिर गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री आंका गया। वहीं फतेहाबाद हलके में शुक्रवार को 15 एमएम व जाखल में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।