{"_id":"648b5109fe2fd26de509e9c6","slug":"bad-story-of-rajwahe-paddy-is-asking-for-water-for-transplanting-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-850-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रजवाहे की बदहाल कहानी, रोपाई के लिए धान मांग रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रजवाहे की बदहाल कहानी, रोपाई के लिए धान मांग रहा पानी
विज्ञापन
खाली पड़ा घासवा रोड पर गांव धारसूल के समीप से गुजर रहा रजवाहा।
कुलां। क्षेत्र में कई गांवों की कृषि भूमि की सिंचाई के लिए बनाया गया रजवाहा पानी के लिए तरस रहा है। नहरी रजवाहे में पानी न छोड़े जाने से किसानों के सामने खेतों में सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। घासवा रोड पर गांव धारसूल के समीप से गुजरते रजवाहे में पानी मुहैया कराना तो दूर की बात, अभी तक सफाई भी नहीं करवाई गई है। किसानों का आरोप है कि रजवाहा कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत करवाना भी विभाग के अधिकारी मुनासिब नहीं समझ रहे।
किसान राजेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, बलजीत, कुलदीप, होशियार सिंह, सुख सिंह आदि ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को फसलों के लिए माइनर व नहरों के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने के दावे कर रही है, जबकि उनके गांव के पास से गुजर रहा रजवाहा काफी समय से जर्जर व खस्ता हालत में है और कई स्थानों से टूटा पड़ा है। विभाग द्वारा लंबे समय से रजवाहे की सफाई नहीं करवाई गई है। इस समय रजवाहे में चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे पड़े है और घास का जाल बना हुआ है। इन दिनों जब किसानों को फसलों के लिए पानी की जरूरत है तो विभाग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पानी छोड़ने के आदेशों के बाद पानी छोड़ा गया था, लेकिन रजवाहा काफी स्थानों से टूटने की वजह से एक दिन बाद ही पानी बंद कर दिया गया। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रजवाहे की सुचारू रूप से सफाई करवाकर मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों को खेतों में धान फसल रोपाई के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
जेई पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी अपनी ड्यूटी सही नहीं कर रहे हैं। खेतों में धान रोपाई कार्य के मद्देनजर अधिकारियों को पहले ही रजवाहे की सफाई व मरम्मत करवानी चाहिए थी। किसान काला सिंह ने आरोप लगाया कि इस संबंध में जब सिंचाई विभाग के जेई को फोन कर किसानों की समस्या का निराकरण करने के लिए अनुरोध किया तो जेई द्वारा किसानों की समस्या का कोई हल करने या आश्वासन देने की अपेक्षा उनसे अभद्र व्यवहार किया गया।
कोट
सरकार की ओर से अभी रजवाहे में पानी छोड़ने पर पाबंदी लगाई हुई है। आदेश आने के बाद रजवाहों में पानी छोड़ दिया जाएगा। कुछ दिन पहले ही मरम्मत कार्य करवा दिया है। सफाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया है। बीडीपीओ द्वारा लेबर की व्यवस्था करवाने पर रजवाहे की सफाई करवा दी जाएगी। बाकी आरोप निराधार है।
-सन्नी, जेई, सिंचाई विभाग टोहाना