फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   baby born in hospital toilet, family ruckus

अस्पताल के शौचालय में हुआ प्रसव, मृत बच्चा पैदा होने पर हंगामा

Wed, 07 Aug 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
baby born in hospital toilet, family ruckus
नागरिक अस्पताल का महिला शौचालय जहां हुई बच्चे की डिलिवरी। - फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल के जनरल वार्ड के शौचालय में एक महिला की डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के वक्त बच्चा मृत पाया गया जिसको लेकर रात को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने परिजनों को संतुष्ट करवाकर उन्हें शांत करवाया। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंजाब के गांव दतार कलां की महिला परमजीत(32) को लेबर पेन शुरू हो गया तो परिजन अस्पताल में ले गए। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने अल्ट्रासांउड करवाने की बात कही जब परिजन अल्ट्रासाउंड करवाकर आए तो चिकित्सकों के अनुसार बच्चा पेट में पानी भरने के बाद मृत था। उस उपरांत चिकित्सकों ने महिला की डिलीवरी अस्पताल में ही करने को कहा। महिला लेबर रूम के महिला शौचलय में गई तो बच्चे का मुंह बाहर आ गया और महिला ने बच्चे को शौचालय में ही जन्म दे दिया। बच्चा मृत पाए जाने पर उसके परिजनों ने अस्पताल मेें हंगामा कर दिया और चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए। बाद में चिकित्सकों ने उनको शांत किया और बताया कि बच्चा पेट में पानी भरने के बाद पहले से ही मृत था। इसीलिए जल्दी डिलीवरी करवाना जरूरी था।
विज्ञापन

परमजीत नाम की महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में आई थी। एक निजी अस्पताल में जब वह अल्ट्रासाउंड करवाकर आए तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चा पेट में ही मृत बताया गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे के पेट में पानी भर जाने के कारण वह मर चुका था। बच्चे की डिलीवरी के दौरान महिला शौचालय में चली गई जहां बच्चे का मुंह बाहर आ गया था। उन्होंने बताया कि शौचालय में लाइट न होने के कारण यह समस्या सामने आई तथा परिजनों ने हंगामा कर दिया था। उन्होंने बताया कि यह महिला का तीसरा बच्चा था इससे पहले उनकी दो लड़कियां हैं। -डॉ. सचिन मंगला, स्त्री रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का बच्चा पहले से मरा हुआ था। महिला शौच में चली गई थी इसलिए यह समस्या आई थी। महिला के परिजनों को समझाया गया और उनको शांत कर दिया गया। -डॉ. हरविंद्र सागु, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed