{"_id":"66f3503d988e489e8103bd24","slug":"babli-calls-paramveer-singh-a-rainy-frog-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-122805-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने परमवीर सिंह को बताया बरसाती मेंढक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने परमवीर सिंह को बताया बरसाती मेंढक
Wed, 25 Sep 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांवों में जाते भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली।
टोहाना। टोहाना से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार को गांव लहराथेह, मुंदलिया, चांदपुरा, सिधानी, साधनवास, तलवाड़ी, तलवाड़ा सहित कई गांवों में जनसभाएं कीं। इस दौरान देवेंद्र बबली ने कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि ये लोग पांच साल तक किसी के सुख दुख में नहीं आते हैं। सिर्फ चुनाव के समय टिकट मिलने के बाद बरसाती मेंढक बनकर आ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बबली लंबे समय से जनता का सेवादार बनकर सुख-दुख में काम आया तथा कोरोना काल के दौरान जनता के बीच रहा है। चुनाव के समय में ये लोग किसानों को लुभाने का प्रयास करते हैं। खेतीबाड़ी का क, ख इन्हें पता नहीं है और किसानों के हमदर्द बनने का ढकोसला करते हैं।
बबली ने कहा कि जनता को सब पता है कि परमवीर सिंह दिन में 12 बजे से पहले तो जनता से मिलने तक नहीं आते है जबकि बबली सुबह 5 बजे उठकर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि टोहाना हलके की जनता इस बार पहले से भी अधिक मार्जिन के साथ उन्हें जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।