फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Baba Saheb Ambedkar's statue vandalised in Ratia

Fatehabad News: रतिया में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़

Sun, 10 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb Ambedkar's statue vandalised in Ratia
पुलिस को शिकायत देते हुए अंबेडकर सभा के सदस्य , स्त्रोत आयोजक - फोटो : चंद्रवाड़ महोत्सव की गठित की गई नवीन कार्यकारिणी। स्रोत: संस्था
रतिया। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पार्क में लगी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ शनिवार रात छेड़छाड़ की गई। प्रतिमा पर लगी ऐनक तोड़ दी गई और पोस्टर फाड़ दिया गया। प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाई गई, जिससे समाज और बाबा साहेब अंबेडकर सभा के सदस्यों में गहरी नाराजगी पनपी।
विज्ञापन


सभा के अध्यक्ष प्रेम सिंह खोखर, कामरेड अजमेर सिंह, वीरपाल और मंगत राम ने बताया कि यह दूसरी बार है जब प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। 26-27 अप्रैल की मध्यरात्रि को भी प्रतिमा की ऐनक उतारकर फेंकी गई थी, लेकिन उस दिन मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया गया। सभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समाज की तरफ से कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed