फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ayalki's power house vandalized, eight people booked

अयाल्की के बिजली घर में तोड़फोड़, आठ लोगों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ayalki's power house vandalized, eight people booked
फतेहाबाद। गांव अयाल्की के 33 केवी सब स्टेशन में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश कसवां और 7 से 8 अन्य लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने और एसए कृष्ण के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एसए कृष्ण ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में एसए कृष्ण की शिकायत पर आरोपी जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश कसवां और 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसए कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि 15 जून की रात को एएलएम विकास भारती के साथ ड्यूटी पर था। रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर राजेश कसवां पूर्व चेयरमैन 7 से 8 लोगों के साथ आया और गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके अलावा बिजली घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जाते समय हथियार भी लहरा कर गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed