फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Auto and e-rickshaw drivers reached the police station and demanded a permanent place

Fatehabad News: पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा हटवाए

Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Auto and e-rickshaw drivers reached the police station and demanded a permanent place
शहर थाना में पहुंचकर अपनी मांग रखते हुए ऑटो व ई रिक्शा चालक:संवाद
रतिया। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने नए बस स्टैंड के पास अतिक्रमण करके सड़क पर खड़े ऑटो, ई रिक्शा व रेहड़ी चालकों को हटावाया कार्रवाई के दौरान 2 ऑटो व ई रिक्शा चालक पहले रेहड़ी संचालकों को हटाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने दोनों चालकों को जिप्सी में बिठाया और शहर थाने भेज दिया। पुलिस के जाने के थोड़ी देर बाद नए बस स्टैंड के आसपास खड़े होने वाले ऑटो व ई रिक्शा चालक एकजुट हुए और शहर थाना पहुंच गए। थाना पहुंचे ऑटो व ई रिक्शा चालक धर्मेंद्र देशराज, अमनदीप, अमीर आदि ने बताया की बस स्टैंड के निर्माण के दौरान ही बस स्टैंड के बाहर रिक्शा खड़ी करने के लिए प्रशासन ने रिक्शा स्टैंड बनवाया था।
विज्ञापन

चालकों के अनुसार उनकी जगह पर रेहड़ी व अन्य स्टॉल लगाने वालों ने कब्जा कर लिया। जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर नई बस स्टैंड के साथ लगते आसपास के स्थान पर खड़ा होना पड़ता है। कई बार उनसे रेहड़ी वाले भी झगड़ा करते हैं। इस बारे में उन्होंने कुछ समय एसडीएम को एक मांगपत्र भी दिया था। जिस पर उन्होंने नगर पालिका को रेहड़ी वालों से जगह खाली करवाने और ऑटो व ई-रिक्शा खड़ी करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों के अनुसार कई बार मांग करने के बावजूद भी उन्हें उनकी जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई। आज भी पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटा दिया तथा उनके दो साथियों को थाने भी ले आई। ऐसे में वह शहर थाने में पहुंचे उन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर स्थायी जगह दिलवाने और उनके साथियों को छोड़ने की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जगह दिलवाई जाए। इसके लिए वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। वहीं शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि अतिक्रमण कर रहे सभी लोगों को हटाया गया था। कुछ लोग कार्रवाई में बाधा डाल रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा की जगह देने का काम प्रशासन का है। वह कानून व्यवस्था के तहत अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed