फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempted theft by breaking the vault in the grain market, brought weights from the neighborhood shop to break

Fatehabad News: अनाजमंड़ी में दिनदहाड़े तिजोरी तोड़कर चोरी का प्रयास, तोड़ने के लिए पड़ोस दुकान से लाया बाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft by breaking the vault in the grain market, brought weights from the neighborhood shop to break
फतेहाबाद की अनाजमंडी में चोरों द्वारा तिजोरी तोड़ने का किया गया प्रयास। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के चोरों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। सोमवार सुबह करीब पौने 10 बजे चोर ने अनाज मंडी की एक दुकान में घुसकर वहां रखी तिजोरी व गल्ले को तोड़ डाला। चोर इतना बेखौफ था कि साथ लगती दुकान से पहले 20 किलो का बाट उठाया और फिर दूसरी दुकान में जाकर तिजोरी तोड़ दी। हालांकि बड़ी तिजोरी न टूट पाने पर वह वहां से फरार हो गया। मामले के मुताबिक अनाज मंडी में दुकान संचालक रमेश कुमार ने बताया कि उसका भाई सुबह 7 बजे दुकान खोल गया था और 9 बजे भी दुकान सही थी। 10 बजे जब वे दुकान पर आए तो तिजोरियां व गल्ला टूटा मिला। उन्होंने पाया कि चोर साथ लगती दुकान से 20 किलो का बाट लेकर आया और तिजोरी तोड़ी, लेकिन बड़ी तिजोरी तोड़ने में असफल रहा, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।
विज्ञापन

धान के बैग चुराने का प्रयास, चौकीदार से की मारपीट
व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि मार्केट कमेटी द्वारा दोनों मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं की हुई है। दोनों मंडियों में व्यापार मंडल ने अपने स्तर पर 11 चौकीदार रखे हुए हैं। सिरसा रोड स्थित अतिरिक्त मंडी में दीवार बिल्कुल छोटी है और यहां से चोर रोजाना रात को धान के बैग चोरी कर रहे हैं। दो चौकीदार हैं, लेकिन बड़ी मंडी के लिए यह नाकाफी हो जाते हैं। चौकीदार ने धान चुराने आए युवकों को पकड़ा तो उन्होंने मारपीट का प्रयास किया और बाद में भाग गए। इसलिए मार्केट कमेटी मंडी की सुरक्षा पुख्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed