फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempted rape of a minor, accused uncle arrested

Fatehabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ताऊ गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor, accused uncle arrested
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ताऊ को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि बालिका के बयान पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बालिका ने अपने बयान में बताया कि 5 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे वह गांव के गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी। वहां पर आरोपी की मनियारी की दुकान है। वापसी पर परिजनों के कहने पर वह अपने ताऊ के साथ घर चली गई। वहां पर आरोपी ने घर में अकेला पाकर दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर बालिका ने शोर मचाया। जिसे सुनकर उसकी माता और पिता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डायल 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने पीड़िता को महिला थाना फतेहाबाद लाकर आवश्यक कार्रवाई की। वहां महिला अधिवक्ता की उपस्थिति में बालिका का बयान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed