{"_id":"5d1f9c188ebc3e3c8c3f6b7f","slug":"attack-on-youth-snaching-15-thousand-rupees-fatehabad-news-rtk502817320","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमला कर छीनी 15 हजार नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर हमला कर छीनी 15 हजार नकदी
विज्ञापन
शहर की अरोड़ा कॉलोनी के पास बाइक पर सवार युवकों ने अन्य बाइक पर जा रहे एक युवक को घेर लिया और पिटाई करते हुए करीब 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली। आसपास के लोगों के एकत्रित होने के पश्चात 2 बाइक सवार युवक फरार हो गए, जबकि एक युवक को काबू कर लिया। काबू किए गए युवक की खूब धुनाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल वार्ड नंबर- 12 के हन्नी पुत्र राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद को वह गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान कॉलोनी के समीप ही अन्य बाइक पर सवार होकर आ रहे 3 युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से ही उसकी बाइक के आगे बाइक लगा दी और मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त युवकों ने न केवल ईंटों से कथित प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया, बल्कि बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान युवकों ने उसकी जेब से करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली और इसके पश्चात गैस सिलिंडर भी छीनने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने के पश्चात आसपास के लोगों के अलावा उनके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देख कर 2 युवक बाइक सहित फरार हो गए, जबकि एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। युवक को काबू करने के पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दे दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू किए गए युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से नशे का प्रयोग करने हेतु खाली सिरिंज पाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपरोक्त युवक पर हमला करने वाले नशेड़ी थे और नकदी छीनने के लिए ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लोगों के सहयोग से काबू किए गए युवक की पहचान गांव सुखमनपुर से की जा रही है और उपरोक्त युवक से अन्य युवकों की पहचान के लिए भी पूछताछ कर रही है।