फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on three youths in a car; clubs and bricks rained down for four minutes

Fatehabad News: कार सवार 3 युवकों पर हमला 4 मिनट तक बरसाए लट्ठ-ईंटें

Sat, 26 Sep 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Attack on three youths in a car; clubs and bricks rained down for four minutes
अनाज मंडी रोड पर एक्सचेंज के पास दो गुटों में हुए झगड़े में तोड़ी गई कार:संवाद
रतिया। शहर में शनिवार दोपहर के समय उस अफरातफरी मच गई जब अनाज मंडी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार युवकों ने कार सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लट्ठ और ईंटों से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों के भागने के बाद हमलावरों ने पहले तोड़फोड़ की और बाद में उसे आग लगाने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने आसपास के दुकानदारों से माचिस भी मांगी लेकिन नहीं मिली। इसी दौरान सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस घटना जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें नजर आ रहा है कि कि करीब चार मिनट तक कुछ युवक कार पर लट्ठ और ईंटों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में शामिल युवकों और कार सवार लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे शिकारी और तिलक ग्रुप के बीच चल रही रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। यह भी सामने आया है कि हमलावर जिस युवक को निशाना बनाने आए थे वह कार में मौजूद नहीं था।
शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। आरोपियों की पहचान का प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।

----
10 सितंबर को युवक पर हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 सितंबर की रात को अरोड़ा कॉलोनी-रामनगर क्षेत्र में रणजीत सिंह टुन्ना नामक युवक पर डंडों से हमला किया गया था। हमले में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। 12 सितंबर को आरोपियों की रतिया के बाजारों में पैदल परेड भी कराई गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर शिकारी ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने और आगे भी हमला करने की धमकी संबंधी पोस्ट सामने आने की बात आई थी। पुलिस इस घटना को पिछली वारदात से जुड़ने समेत विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

अनाज मंडी रोड पर एक्सचेंज के पास दो गुटों में हुए झगड़े में तोड़ी गई कार:संवाद

अनाज मंडी रोड पर एक्सचेंज के पास दो गुटों में हुए झगड़े में तोड़ी गई कार:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed