फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attack on police, three injured, po, police, case, fatehabad

पुलिस पर हमला कर भगोड़े को छुड़ाया, तीन घायल

Sat, 12 Oct 2019 07:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
attack on police, three injured, po, police, case, fatehabad
- दांतों से काटने और वर्दी फाड़ने का भी आरोप, एक रेफर, मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
टोहाना। न्यायालय के आदेश पर पीओ घोषित को दबोचने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमले का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल धर्मपाल ने बताया कि रणधीर सिंह, जिले सिंह, एसपीओ तरसेम सिंह आदि टीम न्यायालय द्वारा घोषित पीओ राजेश को दबोचने के लिए कॉलोनी में गई हुई थी। जब पुलिस टीम गिरफ्तार करने के लिए उसके मकान पर गई तो आरोपी मकान के सामने वाली गली में खड़ा दिखाई दिया। जो उन्हें देखकर भागने लगा। तब उसे आवाज लगाई लेकिन वह नहीं रुका। पीछा करके उसे ढाब बस्ती के पास रेलवे प्लेटफार्म पर काबू कर लिया।

जब वे पकड़ कर उसे पुलिस चौकी कर ले जा रहे थे तो उसके परिजन नरेश, किरना, नीलम ढाब, विमला, सोनिया और संतोष बस्ती की ओर से आए और उन्हें घेर कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी राजेश को छुड़ाने का प्रयास करने लगे लेकिन नहीं छोड़ा गया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। विमला देवी ने रेलवे लाइन के पास से पत्थर उठाकर मेरी कमर पर मारा व साथियों को डंडों से पीटा और दांतों से काट लिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने जबरदस्ती मारपीट कर हिरासत से आरोपी राजेश को छुड़ा लिया। जिसे दोबारा पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक घायल कर्मी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
12एफटीबी20- अस्पताल में उपचारधीन घायल पुलिस कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed