फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on dairy operator and steal cash worth thousands of rupees

Fatehabad News: डेयरी संचालक पर हमला कर हजारों रुपये की नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Attack on dairy operator and steal cash worth thousands of rupees
रतिया। दूध डेयरी पर आए तीन युवकों ने डेयरी संचालक पर चाकू से हमलाकर उसके गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। तीनों आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने डेयरी संचालक की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ चोरी व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के चंपारन क्षेत्र निवासी प्रवीण ने बताया कि वह शहर में हैप्पी मॉडल स्कूल के पास दूध की डेयरी चला रहा है। 11 जनवरी की दोपहर के समय तीन युवक एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए और उससे दूध मांगा। उसने दूध डाल कर दे दिया तो उससे घी मांगने लगे। उसने घी न होने की बात कही। उसने बताया कि इसके तुरंत बाद एक युवक ने चाकू निकालकर उसके हाथ पर वार कर दिया। जिसके बाद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने उसके गल्ले से 4-5 हजार रुपये की नगदी व कैमरे की डीवीआर निकाल ली, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। उसने अपने परिचित को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रवीण के बयानों के आधार पर तीन नामालूम युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed