{"_id":"81336396ebc4145210bca8aeaea7a487","slug":"attack-on-car-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में मारी टक्कर, उतरते ही बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में मारी टक्कर, उतरते ही बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। कुरुक्षेत्र के रावगढ़ निवासी पिरथी सिंह पुत्र हरीराम अपने रिश्तेदार कृष्ण व देसराज के साथ गांव भिरड़ाना में बेटी के पास आ रहा था।
गांव जांडली के पास पीछे से आई कार ने पहले पिरथी सिंह की कार को टक्कर मार दी। पिरथी सिंह जैसे गाड़ी से नीचे उतरा तो हमलावर युवकों ने डंडों, लोहे की राड से हमला कर दिया और पैरों पर गंभीर चोटें मारी।
हमलावर हमले के बाद फरार हो गए। पिरथी सिंह के साथ मौजूद रिश्तेदारों ने कंट्रोल रूम में फोन किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पिरथी सिंह को अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
हमलावर से शादी में हुआ था विवाद
गाड़ी में पिरथी सिंह के साथ मौजूद कृष्ण ने बताया कि 4 दिसंबर को पिरथी सिंह की दो बेटियों की शादी थी। बारात गांव भिरड़ाना व फरीदाबाद से आई थी।
शादी में फरीदाबाद से आई बारात में कलायत के निवासी सुंदर सिंह के साथ फायरिंग को विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी और सुंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ हमलाकर दिया।