फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attack, case, police, fatehabad

जमानत नहीं करवाई तो महिला पार्षद के पति पर हमले का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 12 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
attack, case, police, fatehabad
टोहाना। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब नई घटना में वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि से मारपीट का मामला सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह ने कहा कि वह आटा चक्की चलाकर घर का गुजर बसर करता है। शेर सिंह ने बताया कि दस अगस्त को वह अपनी दुकान में बैठा था। उसने बताया कि उसकी मौसी का लड़का भिवानी से उसके पास आया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे राजनगर के रहने वाले संजू व जोगिंद्र उसके पास आए। संजू उसे कहने लगा कि उसके भाई को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया है, कोर्ट से उसके भाई की जमानत करवानी है। पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार उसने संजू को कहा कि पार्षद उसकी पत्नी है तो जमानत वही करवा सकती है जो घरेलू कार्य से रिश्तेदारी में गई हुई है। शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों से उसे मारते हुए नीचे गिरा दिया। पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार आरोपियों से उसकी कुर्सी तोड़ दी और उसकी टांग पर भी चोटें मारी है, बीच बचाव के लिए आए शेर सिंह के मौसी के लड़के बलवान ने आरोपियों से छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए जिसके बाद मामले की सूचना शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 323, 294, 427, 506 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed