{"_id":"5e1222108ebc3e881737323e","slug":"atm-robbery-case-police-team-who-went-to-catch-miscreants-forgot-weapon-in-police-station-fatehabad-fatehabad-news-rtk53580999","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूट के प्रयास का मामला : बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम थाने में भूल गई थी हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम लूट के प्रयास का मामला : बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम थाने में भूल गई थी हथियार
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एसएचओ की गाड़ी के आगे से भागते बदमाशों की गाड़ी।
- फोटो : Fatehabad
भूना। गांव जांडलीखुर्द में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने के प्रयास मामले में भूना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात पौने एक बजे एटीएम बचाने के लिए पुलिस जिप्सी में बैठकर घटनास्थल पर जाने वाले एसएचओ देवेंद्र नैन अपने साथ हथियार ले जाना ही भूल गए थे। इसके चलते पुलिस को आता देखकर आरोपी पुलिस के सामने से ही फरार होने में कामयाब हो गए थे। इतना ही नहीं, पुलिस पैदल भागे आरोपियों का पीछा करने में भी नाकामयाब रही थी।
अब एसएचओ खुद ये कह रहे हैं कि हथियार इसलिए नहीं ले गए थे क्योंकि प्राथमिकता बदमाशों को पकड़ने की नहीं बल्कि एटीएम बचाने की थी, जिसमें कामयाब रहे। अब पुलिस इंस्पेक्टर ये कहकर अपनी पीठ थपथपाते दिख रहे हैं कि कम से कम उन्होंने एटीएम को तो लुटने से तो बचा लिया। जबकि खुद उन्हें इस घटना की जानकारी बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय से सूचना से मिली।
इस बीच सोशल मीडिया पर इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है और इस वायरल वीडियो ने भूना पुलिस के उस दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिसमें उन्होंने कहा था कि बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर पथराव या हमला किया। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग निकलते हैं और आरोपियों को सामने से भागता देखकर भी पुलिस जिप्सी उन्हें रोकने का कोई गंभीर प्रयास नहीं करती। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो के मुताबिक पैदल भागे आरोपी के पीछे तो कोई पुलिसवाला भागता ही नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
उधर, अब वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद दावा किया जा रहा है कि सीआईए फतेहाबाद और टोहाना तथा भूना पुलिस की तीन टीमें अज्ञात लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। पुलिस ने वारदात के समय के उपरोक्त एरिया में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नंबरों के डंप उठाए हैं। जिनके आधार पर पुलिस गुप्त रूप से जांच पड़ताल में लगी हुई है। सीआईए फतेहाबाद के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय सिंह व भूना पुलिस की एक टीम ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे लुटेरों की पहचान व सफेद रंग की इनोवा गाड़ी के नंबर इत्यादि ट्रेस करने पर लगी हुई है। किंतु अभी तक एटीएम मशीन तोडने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बरामद हुए सामान से पुलिस का सुराग की तरफ कदम
एटीएम को उखाड़ने के लिए पांच नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि को कार्रवाई को अंजाम दिया था। मगर वे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान नकाबपोश बदमाश सामान छोड़कर भाग गए थे। जिनमें लोहे का घन, गैस सिलिंडर, कटर, प्लास्टिक रस्सा, हाथ के दस्ताने, सिर की टोपी, व कई औजार पुलिस के कब्जे में है।
वर्जन
हमारे लिए एटीएम बचाना जरूरी था, इसलिए हथियार नहीं लेकर गए। हम एटीएम बचाने में कामयाब हो गए। जल्द बदमाश भी पकड़ लिए जाएंगे।
- देवेंद्र नैन, एसएचओ भूना।