{"_id":"66e4d2e402fa355364020067","slug":"assembly-constituencies-allotted-to-polling-parties-through-randomisation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122321-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मतदान दलों को रैंडमाइजेशन से विधानसभा क्षेत्र आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मतदान दलों को रैंडमाइजेशन से विधानसभा क्षेत्र आवंटित
Sat, 14 Sep 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में चुनाव की तैयारी करते सामान्य पर्यवेक्षक अभिषेक देव, अरुंधति चक्रवर्ती और जिला निर्
फतेहाबाद। विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए लघु सचिवालय के एनआईसी वीसी रूम में मतदान दलों की द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी करवाई गई। यह कवायद टोहाना, फतेहाबाद के सामान्य पर्यवेक्षक अभिषेक देव और रतिया की सामान्य पर्यवेक्षक अरुंधति चक्रवर्ती और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर की उपस्थिति में हुई।
उपायुक्त मनदीप ने बताया कि शुक्रवार को हुई रैंडमाइजेशन में मतदान दलों को विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 708 मतदान केंद्र हैं। फतेहाबाद के लिए 244, टोहाना के लिए 233 और रतिया के लिए 231 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से आरक्षित कर्मियों सहित 803 पीओ, 803 एपीओ और 1,780 मतदान अधिकारी लगाए गए हैं।
चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों की पसंद बने ई-रिक्शा
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल करवा दिए हैं। इसके बाद अब प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में लग गए हैं। चुनाव प्रचार के लिए विधानसभा प्रत्याशी इस बार नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार विधानसभा चुनाव में ई-रिक्शा का इस्तेमाल बाकी वाहनों से ज्यादा हो रहा है। कम खर्च के कारण शहर के सैकड़ों ई-रिक्शा चुनावी प्रचार में लगे हैं। इनके चालक चुनाव प्रचार के साथ सामान और सवारियां से भी किराया-भाड़ा वसूल रहे हैं।
वहीं, ई-रिक्शा से शहर की संकरी गलियों में प्रचार किया जा रहा है। इससे शहर की हर गली-मोहल्ले में प्रचार हो जाता है। प्रचार के लिए ई-रिक्शा के दोनों ओर प्रत्याशियों के पोस्टर लग जाते हैं और छत पर झंडे लगा दिए जाते हैं।
विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए ई-रिक्शा चालक प्रत्याशी से 800 रुपये रोज ले रहे हैं। ई-रिक्शा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गाड़ियों से प्रचार करने की तुलना में काफी सस्ता है। इससे प्रदूषण भी नहीं होता।