फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ASP inspected the weekly parade in the police line

Fatehabad News: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का एएसपी ने किया निरीक्षण

Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
ASP inspected the weekly parade in the police line
पुलिस लाइन में एएसपी परेड निरीक्षण दौरान रिकॉर्ड जांच करते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण सहायक पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने किया। इस दौरान उन्होंने ड्रिल, टर्न आउट और समन्वय का निरीक्षण किया। इसके बाद सिंगला ने पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग की नींव अनुशासन, सजगता और मानसिक मजबूती पर टिकी होती है। निरीक्षण के बाद एएसपी ने ईआरवी, राइडर और पीसीआर यूनिट्स की तैनाती एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराने, रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने और फील्ड में सक्रियता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा एएसपी ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का मनोबल और कल्याण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, योग और नशामुक्त दिनचर्या अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed