फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Asha workers became friends of 1465 pregnant women, will tell them that daughters are no less

Fatehabad News: 1465 गर्भवतियों की सहेली बनीं आशा वर्कर्स, बताएंगी बेटियां भी नहीं हैं कम

Sat, 17 May 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Asha workers became friends of 1465 pregnant women, will tell them that daughters are no less
फतेहाबाद में आशा वर्कर की बैठक लेते हुए आशा कोडिनेटर नरेंद्र खरब व अन्य अ​धिकारीस्त्रोत स्व
फतेहाबाद। जिले के कुछ गांवों में लिंगानुपात की चिंताजनक स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 1465 गर्भवती की आशा वर्कर को सहेली बनाया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में आंगनबाड़ी वर्कर को सहेली बनाया गया है।
विज्ञापन

ये गर्भवती वो हैं जिनके पहले एक या इससे ज्यादा बेटी हैं और उनके बेटे नहीं हैं। बेटे के चक्कर में कहीं भ्रूण लिंग जांच न करवा गर्भपात न करवा लें इसको लेकर निगरानी के लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर को सहेली बनाया गया है। ये सहेली गर्भवती को बताएंगी कि बेटा-बेटी के एक समान हैं और लड़कियां भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले दिनों कम लिंगानुपात को लेकर सिविल सर्जन को ऐसी गर्भवती का चयन करने के निर्देश दिए थे, जिनके लड़का नहीं सिर्फ लड़कियां हैं। ऐसी गर्भवती भ्रूण लिंग जांच का प्रयास कर सकती हैं और गर्भपात की भी आशंका रहती है। इसी के चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने 1465 गर्भवती का चयन करके आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर को सहेली नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्कर की जिम्मेदारी रहेगी कि वह समय पर गर्भवती का रजिस्ट्रेशन करवाकर उसके टेस्ट करवाएं और डिलिवरी तक देखभाल रखें। हालांकि डिलिवरी के 40 दिन तक जच्चा-बच्चा की देखभाल की जिम्मेदारी आशा वर्कर की होती है।
जिले के 9 गांवों का कम रहा है लिंगानुपात

जिले में कम लिंगानुपात वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चला रही है। विभाग ने 700 कम लिंगानुपात वाले 9 गांवों का चयन किया है। इन गांवों का लिंगानुपात वर्ष 2019 से मार्च 2025 तक कम रहा है। इन गांवों में सरवपुर, कानीखेड़ी, बिढई खेड़ा, पूर्ण माजरा, करंडी, नूरपुर ढाणी, लधुवास, सारना, डिग्गी ढाणी शामिल हैं।


-

जिले का ये रहा है पिछले दिनों लिंगानुपात

वर्ष लिंगानुपात

2015 894

2016 923

2017 912

2018 893

2019 924

2020 937

2021 898

2022 950

2023 934

2024 926

-

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के निर्देश पर ऐसी गर्भवती का चयन किया गया है जिनके पहले सिर्फ लड़कियां हैं। आशा वर्कर को इनकी सहेली बनाया गया है। ये गर्भवती की देखभाल करेंगी और निगरानी रखेंगी।

- डॉ. कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed