{"_id":"6af34d31a7ce9e0ae40adfde","slug":"as-testing-fees-increased-fivefold-people-steered-clear-of-mobile-labs-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164395-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जांच शुल्क पांच गुना बढ़ा तो मोबाइल लैब से लोगों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जांच शुल्क पांच गुना बढ़ा तो मोबाइल लैब से लोगों ने बनाई दूरी
Tue, 10 Nov 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर खड़ी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब संवाद
फतेहाबाद। खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांचने के लिए अब लोगों को पांच गुना अधिक शुल्क देना पड़ रहा है। पुराना बस स्टैंड पर दिनभर लैब खड़ी रही लेकिन एक भी व्यक्ति खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर जांच करवाने नहीं पहुंचा।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जांच का शुल्क 20 से बढ़ाकर 100 रुपये करने का असर मंगलवार को साफ दिखाई दिया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से आम उपभोक्ता घरों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मौके पर जांच करवा सकते हैं। इसमें दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के अलावा मसाले तथा सरसों के तेल सहित कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
पहले प्रत्येक जांच के लिए 20 रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब यह राशि बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ा है। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने के बावजूद लोग जांच करवाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेषज्ञ राजकुमार सहारण ने बताया कि मोबाइल लैब के माध्यम से लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने की सुविधा दी जा रही है। शनिवार को जवाहर चौक में मोबाइल लैब खड़ी की गई थी। उस दौरान तीन लोगों ने अपने खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करवाई थी।
इसके बाद मंगलवार को लैब पुराना बस स्टैंड पहुंची। यहां पूरे दिन इंतजार के बावजूद कोई व्यक्ति जांच करवाने नहीं आया। शुल्क में बढ़ोतरी के बाद मोबाइल लैब की सुविधा का लाभ लेने वालों की संख्या में कमी दिखाई देने लगी है। इससे मिलावट की जांच के प्रति आम लोगों की भागीदारी भी प्रभावित हो रही है।